Rubika Liyaquat Show:सोना मत खरीदो… PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा? क्या आने वाला है कोई बड़ा आर्थिक झटका?
Rubika Liyaquat Show: प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में एक अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में देशवासियों को सोना खरीदने की आदत पर रोक लगाने जैसी सोच अपनानी चाहिए. उनका कहना है कि देश को विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत है और ऐसे समय में हमें अपने खर्चों पर भी ध्यान देना होगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चाहे शादी हो, कोई फंक्शन हो या कोई खास मौका एक साल तक सोने की खरीदारी से बचने की कोशिश करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने टूरिज्म को बढ़ावा देने और देश के भीतर ही घूमने की भी अपील की, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले. लेकिन सवाल यही उठ रहा है क्या यह सिर्फ एक आर्थिक अपील है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा आर्थिक प्लान छिपा है? क्या यह वैश्विक हालातों, तेल की बढ़ती कीमतों और अंतरराष्ट्रीय तनावों के बीच देश को तैयार करने की रणनीति है? या फिर यह सिर्फ एक 'सेविंग्स एडवाइस' है जिसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है? जैसे ही यह बयान सामने आया, सियासी हलचल भी तेज हो गई है. विपक्ष ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. समाजवादी पार्टी का कहना है कि एक तरफ सरकार परंपराओं की बात करती है और दूसरी तरफ ऐसे फैसले जो आम लोगों की भावनाओं से जुड़े हैं. वहीं कांग्रेस और अन्य दल भी इस बयान को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. अब असली बहस यहीं से शुरू होती है क्या यह एक आर्थिक अनुशासन की अपील है, या आने वाले समय की किसी बड़ी चुनौती का संकेत?