Rubika Liyaquat Show: पीएम की विदेश यात्रा से देश को क्या मिला?

Rubika Liyaquat Show: पीएम की विदेश यात्रा से देश को क्या मिला?
Rubika Liyaquat Show: आज इटली की राजधानी रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जहां दोनों देशों ने अपने रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम चर्चा की. इस बैठक के दौरान एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया और भारत–इटली संबंधों को 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8:45 बजे रोम से भारत के लिए रवाना होंगे, लेकिन उससे पहले इस बैठक में व्यापार, तकनीक, रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सांस्कृतिक सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है. पीएम मोदी ने भी इस मौके पर कहा कि भारत और इटली के रिश्तों में अब नई ऊर्जा, नई दिशा और नया आत्मविश्वास आया है और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव भी बेहद गहरा है, जिसमें योग, आयुर्वेद, कला और प्राचीन भाषाओं का साझा इतिहास शामिल है. उन्होंने अगले वर्ष “संस्कृति वर्ष” मनाने की भी बात कही, जिससे दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती मिलेगी. इसी बीच देश के अंदर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है, जहां विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर सियासी बहस गरम है. सत्ता पक्ष का कहना है कि राजनीतिक विरोध में भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए, जबकि विपक्ष सरकार की नीतियों और महंगाई जैसे मुद्दों पर सवाल उठा रहा है. इसी राजनीतिक टकराव के बीच पीएम मोदी के इटली दौरे को लेकर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.