Rubika Liyaquat Show: क्या पीएम मोदी नई पीढ़ी के नेताओं का मंत्रिमंडल में ज्यादा स्थान देंगे?

Rubika Liyaquat Show: क्या पीएम मोदी नई पीढ़ी के नेताओं का मंत्रिमंडल में ज्यादा स्थान देंगे?
Rubika Liyaquat Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विदेश दौरे से लौटकर सीधे दिल्ली पहुंचे हैं और इसके साथ ही सियासी हलचल भी अचानक तेज हो गई है. वजह है केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, जो करीब एक साल बाद फिर से बुलाई गई है. जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे पीएम मोदी अपने 71 मंत्रियों के साथ यह बड़ी बैठक करेंगे और करीब 5:30 बजे उनका संबोधन होगा और यही संबोधन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने मंत्रियों को न सिर्फ दिशा देंगे बल्कि उनके कामकाज का 'रिपोर्ट कार्ड' भी सामने रख सकते हैं. दरअसल, पहले भी ऐसी बैठकों में प्रधानमंत्री मोदी के सख्त और सीधे संदेश चर्चा में रहे हैं कभी उन्होंने मंत्रियों को 'ग्राउंडेड रहने' की सलाह दी थी, तो कभी काम करने के तरीके पर साफ संदेश दिया था. ऐसे में इस बार भी सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पीएम इस बार क्या 'वन लाइनर मैसेज' देते हैं. लेकिन असली सस्पेंस सिर्फ बैठक तक सीमित नहीं है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा ये भी तेज है कि यह मीटिंग सिर्फ रूटीन नहीं बल्कि बड़े बदलावों की भूमिका हो सकती है. अगले साल कई राज्यों में चुनाव हैं और उससे पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लगातार मजबूत हो रही हैं. इसके साथ ही बीजेपी संगठन में भी बदलाव की सुगबुगाहट है, जहां नए अध्यक्ष की टीम के गठन को लेकर भी रणनीति तैयार हो रही है. माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और अन्य राज्यों के समीकरणों को साधने पर खास फोकस रहेगा.