Rubika Liyaquat Show: PM मोदी की अपील पर भावुक हुआ दुकानदार, बोले- देशहित के आगे नुकसान कुछ भी नहीं
Rubika Liyaquat Show: गूंज में चर्चा थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने देशहित में लोगों से सोना खरीदने को लेकर संयम बरतने की अपील की थी. लेकिन जैसे-जैसे बहस आगे बढ़ी, मामला सिर्फ आर्थिक नहीं रहा ये बहस भावनाओं, देशभक्ति और व्यक्तिगत हितों तक पहुंच गई. स्टूडियो में बैठे मेहमानों के बीच सवाल उठे क्या यह वाकई सिर्फ एक आर्थिक सलाह है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा संदेश छिपा है? एक तरफ कुछ लोग इसे सरकार की 'देशहित वाली सोच' बता रहे थे, तो दूसरी तरफ सवाल भी उठ रहे थे क्या चुनाव के बाद ऐसे बयान देना सही है? क्या इससे आम लोगों की भावनाओं और बाजार पर असर पड़ेगा? इसी बीच बहस का रुख अचानक बदल गया जब सोने के कारोबार से जुड़े दुकानदार ने बेहद भावुक अंदाज में कहा अगर देशहित की बात है तो मैं अपने नुकसान की परवाह नहीं करता… हम इसी देश से कमाते हैं, इसी देश को दे भी देंगे.' उनका यह बयान सुनकर स्टूडियो का माहौल कुछ पल के लिए शांत हो गया. बहस अब सिर्फ नीतियों की नहीं रही, बल्कि त्याग, भरोसे और देश के प्रति जिम्मेदारी की तरफ मुड़ गई. हालांकि दूसरे पक्ष ने भी सवाल उठाए क्या सिर्फ अपील से बाजार की आदतें बदल सकती हैं? क्या आम लोग इस तरह के फैसलों को अपनाने के लिए तैयार हैं?