Rajouri Encounter LIVE: चौथे दिन और खतरनाक हुआ राजौरी में सर्च ऑपरेशन, आसमान से रखी जा रही पल-पल की नजर

Rajouri Encounter LIVE: चौथे दिन और खतरनाक हुआ राजौरी में सर्च ऑपरेशन, आसमान से रखी जा रही पल-पल की नजर
Rajouri Encounter Live: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चल रहा 'ऑपरेशन शेरावाली' चौथे दिन और ज्यादा खतरनाक हो गया है. मंगलवार सुबह सेना और सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टर की मदद से डोरी माल के घने जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पिछले तीन दिनों से इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि दो से तीन भारी हथियारों से लैस आतंकी जंगल में छिपे हुए हैं. सुरक्षाबलों को एक ठिकाना भी मिला है जहां से खाने-पीने का सामान और खून के निशान बरामद हुए हैं. बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन की समीक्षा की है. फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी है.