Rajouri Encounter LIVE: राजौरी के जंगलों में गुरिल्ला वॉर... छिप-छिपकर गांव बदल रहे आतंकी, गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग
Rajouri Encounter Live Update: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है. आतंकी सेना को छकाने के लिए गम्भीर गली और मंजकोट के जंगलों के रास्ते लगातार अपना ठिकाना बदलकर 'थ अड्डा' इलाके में पहुंच गए हैं. लगातार लोकेशन बदलने से सेना की चुनौतियां बढ़ गई हैं. फिलहाल सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है और दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी है.