Public Opinion: रोपवे पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, लोगों ने कहा प्रशासन को रोकनी चाहिए ऐसी घटनाएं, नहीं तो कोई नहीं आना चाहेगा

Public Opinion: रोपवे पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, लोगों ने कहा प्रशासन को रोकनी चाहिए ऐसी घटनाएं, नहीं तो कोई नहीं आना चाहेगा
बरसाना की घटना को लेकर बाहर से आए श्रद्धालुओं से बातचीत की गई तो उन्होंने लोकल 18 को बताया कि जिस तरह से मारपीट की घटनाएं श्रद्धालुओं के साथ हो रही हैं. हम लोगों की भावना को आहत पहुंच रही हैं. इस तरह की घटनाएं प्रशासन को रोकनी चाहिए. श्री कृष्ण जन्म स्थान दर्शन करने आए श्रद्धालु सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मैं शाहजहांपुर से आया हूं. एक वीडियो जो वायरल हो रहा है. राधा रानी मंदिर का निजी सुरक्षा कर्मी मारपीट करते हुए श्रद्धालु से दिखाई दे रहे हैं. इस तरह की घटनाएं धार्मिक स्थल पर नहीं होनी चाहिए.