Pointed Gourd Cultivation: फायदे का सौदा साबित हो रही परवल की खेती, इस विधि से मिलेगा बंपर उत्पादन

Pointed Gourd Cultivation: फायदे का सौदा साबित हो रही परवल की खेती, इस विधि से मिलेगा बंपर उत्पादन
Parwal Ki Kheti: गर्मी बढ़ते ही परवल की खेती किसानों के लिए मुनाफे का बेहतरीन मौका बन जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार अच्छी जल निकासी वाली बलुई या दोमट मिट्टी इसके लिए उपयुक्त होती है. खेत की 2-3 बार जुताई कर उसमें सड़ी गोबर खाद और डीएपी मिलाना जरूरी है. परवल में नर और मादा पौधे अलग होते है. इसलिए 9:1 के अनुपात में रोपाई करनी चाहिए. इसकी खेती बीज नहीं, बल्कि बेल या कंद से की जाती है. एक एकड़ में 3500-4000 पौधे लगाए जाते है. समय-समय पर सिंचाई, यूरिया व पोटाश का प्रयोग और मचान विधि से बेलों को सहारा देना उत्पादन बढ़ाता है. कीट नियंत्रण के लिए छिड़काव जरूरी है. सही देखभाल से 50-60 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है, जिससे किसानों को अच्छा लाभ होता है.