PM मोदी आज 51,000 युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी का तोहफा; 47 जगहों पर लगेगा मेगा शो!

PM मोदी आज 51,000 युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी का तोहफा; 47 जगहों पर लगेगा मेगा शो!
PM Modi Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे. यह कार्यक्रम देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित होगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी युवाओं को संबोधित भी करेंगे. रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग समेत कई केंद्रीय विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी. सरकार का दावा है कि रोजगार मेला मिशन मोड भर्ती अभियान का बड़ा हिस्सा बन चुका है. अब तक 18 रोजगार मेलों में करीब 12 लाख युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. केंद्र सरकार इसे युवाओं के लिए बड़ा अवसर बता रही है.