'PM ने अमेरिका के साथ अडाणी की रिहाई का सौदा किया': राहुल, कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल रेट पर घेरा
Rahul Gandhi on Petrol-Diesel Price: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के साथ 'अडाणी की रिहाई का सौदा' करने का आरोप लगाया है. अमेरिका में गौतम अडाणी से जुड़े मामले की खबरों के बीच कांग्रेस ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी सवाल उठाए. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को 'Modi-Govt-Made Crisis' बताया. कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियों का बोझ आम जनता, किसानों और घरेलू बजट पर पड़ रहा है. पार्टी ने अमेरिका की मंजूरी और रूसी तेल पर मिली छूट को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए हैं.