PM Modi UAE Visit LIVE: 5 देशों की यात्रा का दूसरा पड़ाव, पीएम मोदी पहुंचें नीदरलैंड्स
BRICS LIVE: पश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई (UAE) दौरे पर भारत को एक बड़ी रणनीतिक और आर्थिक कामयाबी मिली है. भारत और यूएई ने रक्षा, रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार और एलपीजी आपूर्ति समेत 6 अहम समझौतों पर मुहर लगाई है. सबसे बड़ी बात यह है कि अबू धाबी ने भारत के रक्षा, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 5 अरब डॉलर (लगभग 41 हजार करोड़ रुपये) के बंपर निवेश का ऐलान किया है.