PM Modi Italy Visit Live: मोदी, मेलोनी और मेलोडी... पीएम मोदी का इटली दौरा बड़ा खास, आज होगी अहम मुलाकात

PM Modi Italy Visit Live: मोदी, मेलोनी और मेलोडी... पीएम मोदी का इटली दौरा बड़ा खास, आज होगी अहम मुलाकात
PM Modi Italy Visit Live Updates: पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंचे पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया है. पीएम मोदी की ये रोम यात्रा भारत और इटली के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, परिवहन, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने की तैयारी है.