PM Modi Foreign Visit: UAE से यूरोप तक भारत की धाक, 5 देशों के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी

PM Modi Foreign Visit: UAE से यूरोप तक भारत की धाक, 5 देशों के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी
PM Modi Foreign Visit: दुनिया इस वक्त तनाव और युद्ध जैसे हालात से जूझ रही है. मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते संकट के बीच भारत एक अलग तस्वीर पेश करता नजर आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के बड़े विदेशी दौरे पर रवाना हो चुके हैं और इसकी शुरुआत UAE से हो रही है. एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों में पीएम मोदी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नजर आए. यही वजह है कि इस दौरे को सिर्फ एक विदेश यात्रा नहीं, बल्कि भारत के 'ग्लोबल मिशन' के तौर पर देखा जा रहा है. इस दौरे में UAE, नीदरलैंड और स्वीडन जैसे अहम देश शामिल हैं. माना जा रहा है कि इस यात्रा का सबसे बड़ा फोकस भारत की अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश और ग्लोबल पार्टनरशिप को मजबूत करना होगा. सबसे पहले UAE में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात वहां के राष्ट्रपति से होगी. दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. इसके साथ ही कई अहम समझौतों यानी MoU पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद जताई जा रही है.