PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ये फ्रस्ट्रेशन है…
Giriraj Singh on Rahul Gandhi: रायबरेली के बाद अमेठी में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है. अपने भाषण में राहुल गांधी ने एक बार फिर तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सरकार की नीतियों और संस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए.केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने इस बयान पर जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह बयान 'फ्रस्ट्रेशन' और 'राजनीतिक हताशा' को दिखाता है. गिरिराज सिंह ने कहा कि इस तरह की भाषा देश के खिलाफ भावनाओं को दर्शाती है और राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने तीन चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और ऐसे बयानों का कोई असर नहीं पड़ता.