PM मोदी की अपील पर क्रेडाई का बड़ा ऐलान, विदेश कैंसिल, अब भारत में लगेगा प्रॉपर्टी का सबसे बड़ा मेला, आएंगे अरबपति
पीएम मोदी की अपील का असर अब दिखने लगा है. क्रेडाई ने हर साल विदेश में ही आयोजित होने वाले अपने सबसे बड़े रियल एस्टेट कार्यक्रम NATCON 2026 को एम्स्टर्डम से भारत शिफ्ट कर दिया है. जल्द ही जगह का ऐलान भी कर दिया जाएगा. क्रेडाई की ओर से कहा गया कि ऐसा पीएम मोदी की राष्ट्रहित की अपील के तहत किया गया है.