PM मोदी की अपील का असर! CM योगी से लेकर हिमंता तक, नेताओं ने कम किए काफिले

PM मोदी की अपील का असर! CM योगी से लेकर हिमंता तक, नेताओं ने कम किए काफिले
PM Modi energy saving appeal: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचाने वाली अपील अब जमीन पर असर दिखाने लगी है. खास बात ये है कि इस बार सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि खुद प्रधानमंत्री ने अपने कदमों से बड़ा संदेश देने की कोशिश की है. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने अपने SPG काफिले को करीब 50 फीसदी तक छोटा करने का निर्देश दिया है. मकसद साफ है सरकारी खर्च कम करना, ईंधन बचाना और देश को ऊर्जा संयम का संदेश देना. बताया जा रहा है कि सुरक्षा से समझौता किए बिना काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या घटाई जा रही है. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस्तेमाल को बढ़ाने, गैरजरूरी नई गाड़ियों की खरीद टालने और ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल मीटिंग्स करने पर भी जोर दिया है. यानी जो संदेश देश को दिया गया, उसकी शुरुआत खुद सरकार के सबसे ऊंचे स्तर से होती दिख रही है. अब इसका असर राज्यों में भी दिखाई देने लगा है. असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमाके शपथ ग्रहण समारोह में सभी मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री के भाषण की कॉपी दी गई. इसमें ऊर्जा बचत और खर्च कम करने से जुड़े कई एक्शन प्लान शामिल बताए गए. वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में 50 फीसदी कटौती का आदेश दिया है. साथ ही वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग्स, नो व्हीकल डे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी है. इसके अलावा बड़ी रैलियों और गैरजरूरी मूवमेंट पर भी रोक लगाने की बात कही गई है. दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को कम से कम वाहनों के इस्तेमाल और कार पूलिंग अपनाने के निर्देश दिए हैं. वहीं गुजरात ॉके राज्यपाल आचार्य देवरत ने हवाई यात्रा छोड़कर ट्रेन और बस से सफर करने का फैसला लिया है.