PM मोदी का UAE दौरा क्यों है इतना अहम? MEA ने बताया कारण, किस पर होगा फोकस?

PM मोदी का UAE दौरा क्यों है इतना अहम? MEA ने बताया कारण, किस पर होगा फोकस?
PM Modi UAE Visit:मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का UAE दौरा काफी चर्चा में है. खास बात ये है कि 28 फरवरी के बाद बहुत कम बड़े देशों के राष्ट्र प्रमुख UAE पहुंचे हैं, ऐसे में PM मोदी की यह यात्रा सिर्फ एक डिप्लोमैटिक विजिट नहीं बल्कि एक बड़ा रणनीतिक संदेश भी मानी जा रही है. News18 India के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने खुद भारत और UAE के रिश्तों की अहमियत को खुलकर बताया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच बेहद मजबूत और गहरी साझेदारी है. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात बार UAE की यात्रा कर चुके हैं. वहीं UAE के राष्ट्रपति भी पांच बार भारत आ चुके हैं. इसके अलावा UAE के शाही परिवार के कई सदस्य भी लगातार भारत आते रहे हैं. इससे साफ पता चलता है कि दोनों देशों के रिश्ते कितने खास हैं. MEA ने साफ कहा कि इस बार PM मोदी की यात्रा से दोनों देशों की दोस्ती और मजबूत होगी. इस दौरान कई बड़े समझौते यानी MoU साइन हो सकते हैं. सबसे ज्यादा फोकस ऊर्जा सुरक्षा यानी Energy Security पर रहने वाला है.