PM मोदी और राष्ट्रपति निकोस की मुलाकात, भारत-साइप्रस की इस ऐतिहासिक डील के पीछे क्या है असली गेम प्लान?

PM मोदी और राष्ट्रपति निकोस की मुलाकात, भारत-साइप्रस की इस ऐतिहासिक डील के पीछे क्या है असली गेम प्लान?
PM Modi Meet Cyprus President: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स की नई दिल्ली में हुई मुलाकात ने भारत-साइप्रस संबंधों को नई रणनीतिक दिशा दे दी है. दोनों देशों ने रिश्तों को 'स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' तक बढ़ाने का फैसला लिया. निवेश, व्यापार, यूरोपियन यूनियन कनेक्शन और वैश्विक राजनीति के बीच इस समझौते को भारत के बड़े गेम प्लान के तौर पर देखा जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में निवेश को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. यूक्रेन और पश्चिम एशिया संकट पर भी दोनों नेताओं ने शांति और वैश्विक सुधार की जरूरत पर जोर दिया.