PHOTOS: होर्मुज संकट से कराह रही दुनिया पर आने वाली है भयानक आफत, खतरे में लाखों-करोड़ों लोग, कैसे बचेगी जान
Super El Nino: देश के तमाम हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है. दक्षिण से लेकर उत्तर और पूर्वी भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम के तेवर में बदलाव आए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में दूसरी मौसमी वजहों के चलते बारिश हुई है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से तकरीबन हर दिन बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. दूसरी तरफ, भारत समेत दुनियाभर के मौसम विज्ञानी इस बार अल-नीनो के सक्रिय होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं. इसके चलते दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व मौसम के प्रभावित होने की आशंका है. भारतीय कृषि का अधिकांश हिस्सा मानसूनी बारिश पर निर्भर है, ऐसे में मानसून में गड़बड़ी का व्यापक असर पड़ सकता है. (सभी तस्वीरें: Reuters)