PHOTOS: वंदे भारत, राजधानी, हमसफर...अब बंगाल वालों के सपने होंगे साकार, अभी तक कुंडली मार बैठी थी ममता सरकार
West Bengal Railway Project: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. भाजपा ने लैंडस्लाइड विकटरी हासिल की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही नई उम्मीदें भी अंगड़ाई ले रही हैं. ममता बनर्जी की हार से इंडियन रेलवे को तकरीबन 1 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को नई रफ्तार मिलने की संभावना है. ममता सरकार के दौरान कई महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला अटका हुआ था. प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन रेल परियोजनाओं के पूरा होने की उम्मीद है. (सभी तस्वीरें: Reuters)