PHOTOS: जब 40 पार टेम्‍प्रेचर में गर्मी से फटना चाहिए माथा, तब आंधी-तूफान और बारिश क्‍यों, किस प्रलय का संकेत?

PHOTOS: जब 40 पार टेम्‍प्रेचर में गर्मी से फटना चाहिए माथा, तब आंधी-तूफान और बारिश क्‍यों, किस प्रलय का संकेत?
Weather News: मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है. प्रकृति में जरूरत से ज्‍यादा हस्‍तक्षेप का नतीजा अब स्‍पष्‍ट रूप से दिखने लगा है. अत्‍यधिक बारिश, प्रचंड गर्मी, आंधी-तूफान आद‍ि जलवायु परिवर्तन के नतीजे ही माने जा रहे हैं. उत्‍तर प्रदेश में 13 मई 2026 को बेमौसम बरसात हुई. आंधी भी चली. मौसम से जुड़ी घटनाओं में तकरीबन 70 लोगों की मौत हो गई. आकाशीय बिजली (बिहार में ठनका) की चपेट में आने से होने वाली मौतों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है. मौसम विज्ञानी इसे एक्‍सट्रीम वेदर इम्‍पैक्‍ट मानते हैं. (सभी तस्‍वीरें Reuters)