Petrol Price : पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव, आज कई शहरों में महंगा हुआ तेल, चेक करें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है. आज कई शहरों में तेल के दाम सस्ते हुए हैं तो कुछ जगहों पर इसकी कीमतों में उछाल भी दिख रहा है. इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में 4 बार बढ़ोतरी की थी और पेट्रोल करीब साढ़े 7 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था.