Padma Awards 2026 Live: धर्मेंद्र, अलका याग्निक, ममूटी, शिबू सोरेन... 131 हस्तियों को पद्म सम्मान, जानें लिस्ट में हैं और कौन?
Padma Awards 2026: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित कर रही हैं. इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं. सूची में 19 महिलाएं और 16 मरणोपरांत सम्मान शामिल हैं. इसके अलावा, विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के 6 नाम भी शामिल हैं.