OPINION: ममता बनर्जी की जिद्द, अभिषेक बनर्जी की बदनामी...TMC को और गहरे जख्म देगी बीजेपी

OPINION: ममता बनर्जी की जिद्द, अभिषेक बनर्जी की बदनामी...TMC को और गहरे जख्म देगी बीजेपी
Opinion on Bengal Chunav Result: विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की जड़ें हिल गई हैं. आगे उनके सामने कई मुश्किलें आ सकती हैं. वाम दलों की तरह टीएमसी कैडर आधारित पार्टी नहीं है. लेफ्ट को नेस्तनाबूद होने में वक्त भी लगा, लेकिन टीएमसी के बिखरने में समय नहीं लगेगा. जनता ने बदलाव की उम्मीद के साथ ममता को 15 साल पहले बंगाल की सत्ता सौंपी थी. ममता बदली नहीं, बल्कि उन्होंने उन्हीं रास्तों पर चलना पसंद किया, जिसे जनता नापपसंद करती थी.