OPINION : राहुल गांधी को कमजोर क्यों कर रही कांग्रेस ? सोनिया गांधी की चुप्पी बड़ा सवाल

OPINION : राहुल गांधी को कमजोर क्यों कर रही कांग्रेस ? सोनिया गांधी की चुप्पी बड़ा सवाल
भारतीय राजनीति के सबसे रसूखदार घराने से आने के बावजूद राहुल गांधी आज अपनी ही पार्टी में बेअसर और असहाय साबित हो रहे हैं. जहां इंदिरा गांधी के लाडले संजय गांधी अपनी जिद से सरकार और मुख्यमंत्रियों को नचाते थे और सोनिया गांधी ने नेशनल एडवाइजरी काउंसिल बनाकर सत्ता को अपनी मुट्ठी में रखा, वहीं राहुल गांधी के फैसलों को पार्टी के 'ओल्ड गार्ड' और प्रादेशिक छत्रप लगातार ठेंगा दिखा रहे हैं. और यह सब देखकर भी सोन‍िया गांधी चुप हैं...