Opinion: मुस्लिम मोह ही विपक्ष को डूबा रहा? ममता बनर्जी ने भी वही गलती की जो तेजस्वी ने की थी!
Mamata Banerjee News: विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टियां, लंबे समय से मुस्लिम वोट बैंक पर निर्भर रही हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने बड़े पैमाने पर इंडिया गठबंधन का साथ दिया, जिससे कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों की सीटें बढ़ीं. हालांकि, विपक्ष ने मुस्लिम समुदाय को आश्वासन देने की रणनीति पर अत्यधिक जोर दिया, जिससे बहुसंख्यक समुदाय से दूरी बढ़ी. राज्यों के हालिया चुनावों में विपक्ष का यह पैटर्न जारी रहा. बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में विपक्ष ने अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाओं को प्राथमिकता दी. लेकिन भाजपा ने विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक जैसे फौरी और स्थानीय मुद्दों के अलावा हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद पर फोकस किया. परिणामस्वरूप विपक्ष को लगातार झटके लगे.