OPINION : भारत ने क्वाड से पिंड छुड़ाया, मतलबी दोस्तों के मतलब के लिए क्यों खुद को घसीटते रहें

OPINION : भारत ने क्वाड से पिंड छुड़ाया, मतलबी दोस्तों के मतलब के लिए क्यों खुद को घसीटते रहें
भारत ने कूटनीतिक चालाकी दिखाते हुए क्वाड की कमान ऑस्ट्रेलिया को सौंपकर इस समूह से धीरे-धीरे अपना पिंड छुड़ा लिया है. बीते वर्षों में ज‍िस तरह दुन‍िया के हालात बदले हैं, जिस तरह अमेर‍िका मतलबी हुआ है, उससे क्वाड अपनी प्रासंगिकता खो चुका है. 'नेशन फर्स्ट' की नीति पर चलते हुए भारत अब पश्चिमी देशों के स्वार्थ के लिए खुद को घसीटने और उधार की दुश्मनी मोल लेने के मूड में बिल्कुल नहीं है.