Opinion: खत्म हो जाएंगे छोटे कारीगर? हिला एशिया का सबसे बड़ा सर्राफा बाजार कूचा महाजनी, 40% गिरी बिक्री

Opinion: खत्म हो जाएंगे छोटे कारीगर? हिला एशिया का सबसे बड़ा सर्राफा बाजार कूचा महाजनी, 40% गिरी बिक्री
Delhi Bullion Market Kucha Mahajani Opinion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक साल तक सोना न खरीदने के बयान ने एशिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजार कूचा महाजनी की नींव हिला दी है. सोमवार को बाजार में सन्नाटा रहा और व्यापारियों ने 40% तक बिक्री गिरने का दावा किया है. अब सबकी नजरें कल पीएमओ में होने वाली बैठक पर हैं. सर्राफा बाजार कूचा महाजनी के दि बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल से इस साल 40% तक बिक्री गिर गई है. बीते 15 दिनों से वैसे भी चांदनी चौक के इस बड़े सर्राफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था. आज लगातार दुकानें नहीं खुली है. व्यापारियों में एक डर है कि आगे क्या होगा?