NTA की एक्सपर्ट ही असली 'गद्दार'! कौन है मनीषा मंधारे? निकली NEET पेपर लीक की मास्टरमाइंड
NEET UG 2026 Paper Leak Master Mind: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई को एक और बड़ी लीड हाथ लगी है. जांच एजेंसी ने एक ऐसे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है जो NTA की अपनी एक्सपर्ट और पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर है. इस मास्टरमाइंड का नाम मनीषा गुरुनाथ मंधारे हैं. मनीषा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उन्होंने NTA एक्सपर्ट होने का फायदा उठाकर बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक अपनी पहुंच बनाई. परीक्षा से पहले ही छात्रों को स्पेशल क्लास के नाम पर असली सवाल रटा दिए. सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में 6 जगहों पर छापेमारी की. अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.