NTA की जिस 'मैडम' पर थी जिम्मेदारी, उसी ने आउट करा दिया NEET फिजिक्स का पेपर, खुलेंगे कोचिंग माफियाओं के काले राज
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है. एक और मास्टरमांड को पुणे गिरफ्तार किया है. इसपर फिजिक्स के सवाल लीक करने का आरोप है. सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार महिला मनीषा संजय हवलदार को खुद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था. इसी पहुंच का फायदा उठाकर उसने असली सवाल लीक किए. अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 4 के खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर दी गई है.