NHAI का मेगा प्रोजेक्ट! इन 4 राज्यों से होकर गुजरेगा हाईस्पीड एक्सप्रेसवे, 35 हजार करोड़ है लागत
Bengaluru-Hyderabad-Nagpur Expressway: भारत सरकार का बेंगलुरु-हैदराबाद-नागपुर एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. करीब 1,100 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से होकर गुजरेगा. इसके बनने से नागपुर से बेंगलुरु की यात्रा का समय 23-24 घंटे से घटकर 11-12 घंटे रह जाएगा. 35 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को NHAI विकसित कर रहा है. एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक पार्क और SEZ विकसित किए जाएंगे, जिससे रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. सरकार ने इसे 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है.