NEET UG Paper Leak: पिता ने लुटाए लाखों, लीक पेपर भी हाथ में था.. पर बेटा 720 में से सिर्फ 107 नंबर ही ला सका
NEET UG Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी दिनेश बिवाल ने अपने बेटे ऋषि के लिए 10 लाख रुपये में पेपर खरीदा था. भारी-भरकम रकम खर्च करने के बावजूद बेटा 720 में से महज 107 नंबर ही ला सका. सीबीआई की जांच में नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं.