NEET UG 2026 LIVE: कोचिंग के नाम पर रटवाए जा रहे थे परीक्षा के प्रश्न, कुलकर्णी और मंधारे से पूछताछ जारी
NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस पूरे रैकेट के पीछे काम कर रहे एक बेहद संगठित और शातिर नेटवर्क का पर्दाफाश हो रहा है. सीबीआई ने पुणे से बॉटनी की शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले में पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है.