Neet UG 2026 Exam: 'बायो आसान, पर फिजिक्स-केमिस्ट्री ने छुड़ाए पसीने', अब छात्रों की परिणाम पर टिकी निगाहें
NEET UG 2026 Question Paper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा पूरे देश में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है. अयोध्या में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 5200 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में भी परीक्षा का आयोजन हुआ, जहां भारी संख्या में छात्र पहुंचे. परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि बायोलॉजी का पेपर आसान रहा, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवालों ने थोड़ा उलझाया. केंद्रों पर सुरक्षा और प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम रहे. अब सभी छात्रों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है.