NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर क्या बोले गुरु रहमान? मेहनती छात्रों और अपनी बेटी को लेकर क्या यह कहा

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर क्या बोले गुरु रहमान? मेहनती छात्रों और अपनी बेटी को लेकर क्या यह कहा
NTA NEET exam cancelled: देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए मंगलवार का दिन किसी बड़े सदमे से कम नहीं रहा. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. पेपर लीक और परीक्षा में कथित धांधली के आरोपों के बीच अब इस पूरे मामले की CBI को सौंप दी गई है. इस फैसले के बाद लाखों छात्र, अभिभावक और कोचिंग संस्थान गहरे तनाव और अनिश्चितता में हैं. इस पर जाने माने कोचिंग संचालक गुरु रहमान ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है.