NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नीट पेपर लीक मामला, NTA को खत्म करने की मांग
NEET UG Paper Leak Case: NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के संगठन FAIMA ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए सिर्फ दोबारा परीक्षा की मांग नहीं की है, बल्कि पूरे परीक्षा सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. याचिका में NTA को बदलने, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा NEET कराने, डिजिटल सुरक्षा सिस्टम लागू करने और CBI से जांच रिपोर्ट मांगे जाने जैसी बड़ी मांगें की गई हैं. अब लाखों छात्रों की नजर सुप्रीम कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हुई है.