Neet leak 2026 news: कौन है 'नीट पेपर लीक' का मास्टरमाइंड राकेश मंडावरिया?
NEET Paper Leak Case, Neet leak 2026 news: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों के घेरे में है. राजस्थान के सीकर से लेकर केरल और देहरादून तक फैले कथित गेस पेपर नेटवर्क की जांच के बीच अब राकेश मंडावरिया नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. SOG का दावा है कि 410 सवालों वाला एक प्रश्न बैंक परीक्षा से पहले छात्रों तक पहुंचाया गया था, जिसमें से करीब 120 सवाल असली पेपर से मिलते-जुलते पाए गए. 15 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है और एजेंसियां जांच में जुटी हैं. आइए जानते हैं कि राकेश मंडावरिया कौन है?