NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का बड़ा कबूलनामा, बोले- NTA में सुधार की जरूरत

NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का बड़ा कबूलनामा, बोले- NTA में सुधार की जरूरत
Dharmendra Pradhan on NEET Paper leak: NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब शिक्षा मंत्री ने खुद कई बड़ी बातें कबूल की हैं. News18 India के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने माना कि NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के सिस्टम में सुधार की जरूरत है और इसमें बदलाव किया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि 2024 की परीक्षा में भी इसी तरह की गड़बड़ियां सामने आई थीं. उन्होंने कहा कि पिछली कमियों को दूर करने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसके बावजूद इस बार भी विवाद सामने आया. News18 India के संवाददाता रवि सिंह ने जब शिक्षा मंत्री से पूछा कि क्या NTA के मैकेनिज्म में सुधार की गुंजाइश है, तो मंत्री ने साफ कहा 'निश्चित रूप से NTA को और सुधारने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि 2024 में जो लूपहोल्स सामने आए थे, उन्हें इस बार ठीक करने की कोशिश की गई थी'. लेकिन फिर भी घटना हुई, इसलिए अब सिस्टम को और मजबूत बनाया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ी दोबारा ना हो.