NEET पेपर लीक पर थलापति विजय की चुप्पी क्यों, तमिलनाडु का CM बनते ही Zen-G के 'महानायक' को क्या हो गया?
Thalapathy Vijay silence on NEET paper leak: नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद पेपर लीक को लेकर राजनीति तेज हो गई है. सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. केजरीवाल ने जेन-ज़ी युवाओं से जवाबदेही तय कराने के लिए आगे आने की अपील की. वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर गड़बड़ी छिपाने का आरोप लगाया. इस बीच तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि युवा वोटरों के दम पर सत्ता में आने के बावजूद उन्होंने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया. नीट परीक्षा युवाओं के भविष्य से जुड़ा अहम विषय है और इस पर विजय की खामोशी राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े कर रही है.