NEET परीक्षा रद्द होने के बाद हंगामा… बार-बार पेपर लीक पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे NSUI
NEET UG Exam Cancelled: देश में एक बार फिर NEET परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द करने की स्थिति बन गई और इसी के साथ छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. दिल्ली में NSUI के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया, और पूरे मामले ने राजनीतिक और शैक्षणिक दोनों स्तर पर हलचल मचा दी. ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि छात्रों का भरोसा लगातार टूटता जा रहा है. हर बार परीक्षा से पहले 'सख्त सिस्टम' और 'लीक रोकने के वादे' किए जाते हैं, लेकिन फिर वही कहानी दोहराई जाती है. इसी पर सवाल उठते हुए एंकर ने कहा कि आखिर छात्रों के भविष्य के साथ ये खेल कब तक चलता रहेगा? इस बीच रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और केरल तक इसके तार जुड़े बताए जा रहे हैं. जांच एजेंसियों ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और एक बड़े 'सिंडिकेट' की बात सामने आ रही है, जिसमें कोचिंग और पेपर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का भी नाम लिया जा रहा है. कोचिंग सेंटर से जुड़े एक एक्सपर्ट ने भी माना कि जब पेपर लीक होता है तो मेरिट सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है और छात्रों का भरोसा पूरी तरह डगमगा जाता है. वहीं कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एक ही परीक्षा सिस्टम में बार-बार खामियां सामने आना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता.