Modi-Meloni Selfie: मोदी-मेलोनी की आ गई नई सेल्फी, फोटो शेयर कर बोलीं इटली की PM- आपका स्वागत मेरे दोस्त
PM Modi-Giorgia Meloni selfie : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम इटली पहुंचे. यह उनके पांच देशों के यूरोपीय दौरे का आखिरी और सबसे अहम पड़ाव है. पीएम मोदी की यह यात्रा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के विशेष निमंत्रण पर है. पीएम मोदी की इटली की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा है. पीएम मोदी के इटली पहुंचती है जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी वाली तस्वीर शेयर कर उनका स्वागत किया.