Mirzapur News: मिर्जापुर का डांसिंग पापड़ी वाला, अनोखा है खिलाने का अंदाज, एक घंटें में सब गायब
Mirzapur Dancing Papdi wala: दुकानदार पनाडु ने बताया कि हमारे पापड़ी का स्वाद नमक, मिर्च और मसालों में छिपा हुआ है. यह स्वाद को बढ़ाता है. यहां पर खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. पापड़ी का दाम सिर्फ 10 रुपये है. 10 रुपये में छोटा पत्ता मिलता है. इसमें दो पापड़ी और दो दहीबड़ा होता है. वहीं, बड़े पत्ते में दोगुना रहता है. शहर के अलग-अलग क्षेत्र से लोग स्वाद लेने आते हैं.