LPG-तेल नहीं, होर्मुज में अब नया टंटा, जरूरी सामान के साथ फंसे हैं 17 जहाज, तारणहार बनेगा पाकिस्‍तान का दोस्‍त

LPG-तेल नहीं, होर्मुज में अब नया टंटा, जरूरी सामान के साथ फंसे हैं 17 जहाज, तारणहार बनेगा पाकिस्‍तान का दोस्‍त
Hormuz Strait Crisis: ईरान पर जबसे अटैक किया गया है, पूरी दुनिया नए संकट के भंवर में फंस गई है. एनर्जी क्राइसिस के साथ ही अन्‍य तरह की दिक्‍कतें भी पेश होने लगी हैं. खासकर भारत के लिए नई तरह की दिक्‍कतें सामने आ रही हैं. LPG और पेट्रोल-डीजल के साथ ही अब खाद की सुचारू आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं. इन सबके बीच भारत सरकार ने ऐसी योजना बनाई है, जिससे देश के लाखों-करोड़ों किसानों के चेहरे पर मुस्‍कान आ जाएगी.