LIVE: 'हर बूथ पर गड़बड़ी का डर': कपिल सिब्बल की ये दलील SC में फेल, TMC नहीं चुनाव आयोग के फैसले पर मुहर
TMC Vs EC Supreme Court Hearing Live: काउंटिंग डे से पहले पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग (EC) के काउंटिंग नियमों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मामला काउंटिंग सुपरवाइजर और असिस्टेंट के तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ा था. हाईकोर्ट पहले ही आयोग के फैसले को सही ठहरा चुका है, लेकिन TMC ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. अब सुप्रीम कोर्ट से भी इस मामले में झटका मिला है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है.