Litchi Cultivation: मई-जून की गर्म हवाओं से बचाएं अपनी लीची, इन आसान टिप्स से दूर होगी 'फ्रूट क्रैकिंग' की समस्या

Litchi Cultivation: मई-जून की गर्म हवाओं से बचाएं अपनी लीची, इन आसान टिप्स से दूर होगी 'फ्रूट क्रैकिंग' की समस्या
Litchi Fruit Cracking: लीची किसानों के लिए 'फ्रूट क्रैकिंग' यानी फलों का फटना एक बड़ी चुनौती है. लीची के फलों को फटने से बचाने के लिए बागों में उचित नमी बनाए रखना बेहद जरूरी है. जब फल पूरी तरह सेट हो जाएं, तो सिंचाई का विशेष ध्यान रखें. किसान मिट्टी की जांच कर लें, अगर हाथ में उठाने पर मिट्टी का गोला बन जाता है, तो नमी पर्याप्त है. खेतों में अत्यधिक पानी भरने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे भी फल फटने की दर बढ़ जाती है.