Land Registry Bihar: कहीं प्लॉट विवादित तो नहीं? बिहार में रजिस्ट्री से पहले मिलेगी जमीन की पूरी कुंडली, 10 दिन में 'ठोस' रिपोर्ट देंगे सीओ

Land Registry Bihar: कहीं प्लॉट विवादित तो नहीं? बिहार में रजिस्ट्री से पहले मिलेगी जमीन की पूरी कुंडली, 10 दिन में 'ठोस' रिपोर्ट देंगे सीओ
Land Registry New Rule Bihar: कहीं प्लॉट विवादित तो नहीं?... बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए अब सबसे बड़ी चिंता यही होती है. लेकिन, बिहार सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब यह चिंता जल्द समाप्त होने जा रही है. नीतीश सरकार ऐसी डिजिटल व्यवस्था लागू करने जा रही है, जिसमें कोई भी व्यक्ति घर बैठे जमीन की पूरी कानूनी पहलुओं को जांच सकेगा. यानी अब रजिस्ट्री से पहले ही यह पता चल जाएगा कि जमीन पर कोर्ट केस, फर्जीवाड़ा, डबल बिक्री, लोन या मालिकाना विवाद तो नहीं है.