Khatu Shyam Mandir: खाटूश्याम जाने से पहले जरूर जान लें ये नियम! गर्मी को देखते हुए बदले दर्शन समय, चेक करें
Khatu Shyam Darshan Timing: खाटू श्याम जी मंदिर में भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं. लगातार बढ़ते तापमान के कारण दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर परिसर में ठंडे पानी, कूलर, पंखे और छायादार इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रखे जाते हैं, ताकि अत्यधिक गर्मी के समय श्रद्धालुओं और कर्मचारियों को राहत मिल सके. इसके अलावा लंबी कतारों में खड़े भक्तों के लिए शेड और मेडिकल सहायता की भी व्यवस्था की गई है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाकर ही दर्शन के लिए पहुंचें.