Kerala Shapath Grahan LIVE: केरल में आज से कांग्रेस सरकार, वीडी सतीशन लेंगे सीएम पद की शपथ, राहुल-प्रियंका ने सुबह-सुबह पकड़ी फ्लाइट

Kerala Shapath Grahan LIVE: केरल में आज से कांग्रेस सरकार, वीडी सतीशन लेंगे सीएम पद की शपथ, राहुल-प्रियंका ने सुबह-सुबह पकड़ी फ्लाइट
Kerala CM VD Satheesan Shapath Grahan LIVE : कांग्रेस नेता वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. वीडी सतीशन को कांग्रेस की वापसी का मुख्य चेहरा माना जा रहा था, लेकिन पार्टी आलाकमान की पसंद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल बताए जा रहे थे. आखिरकार लंबे विचार-विमर्श के बाद सतीशन के नाम पर सहमति बनी. ऐसे सतीशन के साथ 20 मंत्री भी कैबिनेट में शामिल होंगे.