Kerala CM Announcement Live: वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले CM, कांग्रेस ने किया ऐलान, केसी वेणुगोपाल का आया पहला रिएक्शन
Kerala CM Name Announcement Live: केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है. कांग्रेस नेतृत्व ने वी.डी. सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है. UDF की बड़ी चुनावी जीत के बाद पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार बैठकों और मंथन का दौर चल रहा था. राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई और कई वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की. तिरुवनंतपुरम में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सतीशन के नाम पर औपचारिक मुहर लगी. पार्टी को उम्मीद है कि सतीशन के नेतृत्व में सरकार और संगठन दोनों मजबूत होंगे. कांग्रेस अब जल्द ही नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया भी शुरू करेगी.