Kerala CM Announcement Live: बस कुछ ही देर में केरल CM के नाम का ऐलान, नाम हो गया फाइनल, दिल्ली से त्रिवेंद्रम तक हलचल

Kerala CM Announcement Live: बस कुछ ही देर में केरल CM के नाम का ऐलान, नाम हो गया फाइनल, दिल्ली से त्रिवेंद्रम तक हलचल
Kerala CM Name Announcement Live: केरल में 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस अब नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने जा रही है. राहुल गांधी ने बुधवार रात सोनिया गांधी से मुलाकात कर केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. गुरुवार सुबह राहुल की केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षक तिरुवनंतपुरम में औपचारिक ऐलान करेंगे.